
गोण्डा। मसकनवा क्षेत्र के भोपतपुर हथिनीखास में रॉयलसन पब्लिक इण्टर कालेज में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एंव श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा आयोजित हुआ। इस पांच दिवसीय कथा का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा, शोभा यात्रा एवं व्यसन मुक्त रैली के साथ हुआ। जिसमें स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न तरह की झांकिया, सजायी गयी। जिसमे प्रमुख रुप से भगवान राम, बजरंग बली, तीन देवियो की झांकी और विभिन्न तरह के व्यसनों को राछस के रूप में प्रदर्शित करते हुये लोगों को जागरूक करने के लिए अनेक झांकिया निकाली गयी।
यह कलश यात्रा गांजे के साथ यज्ञ मंडप से निकलकर हथिनी खास, भोपतपुर बाजार, वनवारपुर होते हुए भगवान तिलेश्वरनाथ मंदिर से के सरोवर से महिलाओं ने कलश में जल भरकर और पुन: यज्ञ स्थल तक पहुंची। रंग बिरंगें परिधान में महिलाओं और युवतियों के मां के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मुख्य यजमान डां वी एन शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन पृथ्वी पूजन और देव पूजन कराया।
पंडित राम बिहारी भारद्वाज ने मनुष्य में देवत्व के उदय और समाज में सत्यप्रवृत्तियों के विकास एवं समस्त समाज के कल्याण के लिए यज्ञ बहुत प्रभावी प्रक्रिया है। मां गायत्री सद्बुद्धि प्रदान करके व्यक्ति के विकास की ओर अग्रसर करती हैं। अनूप कुमार शर्मा, मनोज तिवारी, विजय,अजय तिवारी, संदीप, राजकुमार, विजय भारती, शशि शर्मा, विशाल शर्मा, काजल, आस्था, सफीकुन निशां, चांदनी यादव, संध्या शालिनी सुमन सहित सैकड़ों की संख्या लोग शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment